CBI: राजस्थान-महाराष्ट्र के 67 ठिकानों पर CBI की रेड, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सैकड़ों करोड़ रुपये के आर्थिक अपराध और संदिग्ध लेन-देन के एक मामले में राजस्थान और महाराष्ट्र में एक साथ 67 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. लगभग 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध IMPS (तत्काल भुगतान सेवा) लेन-देन से संबंधित इस मामले में यूको बैंक के कई खातों की जांच हो रही है. 820 करोड़ रुपये के लेन-देन वाले इस मामले में छापेमारी को लेकर सीबीआई ने बयान जारी किया. इसके अनुसार, 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, जालौर, नागौर, बाड़मेर, फलौदी सहित कई शहरों में तलाशी अभियान चलाया गया.

यूको बैंक के खातों से संदिग्ध लेन-देन मामले में राजस्थान के साथ ही महाराष्ट्र के पुणे में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया. इस ऑपरेशनों के दौरान यूको बैंक और आईडीएफसी से संबंधित लगभग 130 आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए.

40 मोबाइल और 43 डिजिटल डिवाइस सहित कई सामान जब्त
सीबीआई अधिकारियों ने 6 मार्च के ऑपरेशन के दौरान 43 डिजिटल डिवाइस 40 मोबाइल फोन, 2 हार्ड डिस्क और 1 इंटरनेट डोंगल सहित कई अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए. सीबीआई इनका फोरेंसिक विश्लेषण करा रही है. सीबीआई ने मौके पर मिले 30 संदिग्धों को भी अपनी जांच प्रक्रिया में शामिल किया है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This