Chhattisgarh: IED विस्फोट, ITBP के दो जवान घायल, सर्चिंग अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IED Blast in Narayanpur: छ्त्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार एनकाउंटर की कार्रवाई करने के बाद भी नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नारायणपुर जिले के कुतूल और मोहंदी के बीच जंगलों में पहले से लगाए गए आईईडी के विस्फोट होने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना कोहकामेटा थाना क्षेत्र में हुई है. फिलहाल, जवानों का इलाज नारायणपुर में इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है.

एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी टीम
बताया जाता है कि जिला नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगलों में एरिया डॉमिनेशन के लिए आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की टीम निकली थी. सर्चिंग के दौरान आज (शुक्रवार) की सुबह करीब साढ़े 6 बजे आईईडी विस्फोट होने से आईटीबीपी के दो जवानों घायल हो गए. उनका इलाज चल रहा है. इलाके में सर्च अभियान जारी है.

Latest News

WhatsApp Username Feature: अब बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, WhatsApp का नया फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसी या बढ़ेंगे फ्रॉड? जानिए पूरी डिटेल

WhatsApp Username Feature: WhatsApp का नया Username Feature यूजर्स को बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट करने की सुविधा देगा. हालांकि, इस फीचर को लेकर प्राइवेसी के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी पहचान की आशंकाएं भी सामने आई हैं.

More Articles Like This