Chhattisgarh: नदी में गिरी बच्चों से भरी स्कूली वैन, मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ हादसे की खबर आ रही है. यहां बुधवार को सक्ती जिले में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई. वैन में 18 बच्चे सवार थे. संयोग अच्छा था कि सभी बच्चों को बचा लिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में 18 बच्चों को स्कूल लेकर जा रही निजी स्कूल हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन सोन नदी के डैम पर सड़क संकरी होने की वजह से अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. इस दुर्घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई.

बच्चों की आवाज सुनकन वहां नहा रहे ग्रामीणों ने किसी तरह से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि स्टेरिंग फेल होने से यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

दिवाली से पहले बनेगा त्रिग्रही योग, मिथुन समेत 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

Diwali 2026: दिवाली 2026 से ठीक एक दिन पहले 7 नवंबर को ज्योतिषीय दृष्टि से एक खास संयोग बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version