China Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली चीन की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Earthquake: भूकंप के झटकों से चीन की धरती हिल उठी. मंगलवार को किंघाई प्रांत के हाइक्सी प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने कम आबादी वाले और ऊंचे इलाके पर इसके असर का आकलन करना शुरू किया. चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 5:06 बजे आया.

भूकंप का केंद्र 37.80 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.56 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी.

रॉयटर्स के मुताबिक, जान-माल के नुकसान या किसी तरह की तबाही की तत्काल कोई खबर नहीं है. स्थानीय अधिकारियों ने आस-पास की बस्तियों और बुनियादी ढ़ांचे पर पड़ने वाले असर का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

चीन के पश्चिनी प्रांत, जिनमें किंघाई, सिचुआन और तिब्बत शामिल हैं, भूकंप के प्रति संवेदनशील हैं, क्योंकि ये सक्रिय टेक्टोनिक फॉल्ट लाइनों पर स्थित हैं, जहां भारतीय और यूरेशियन प्लेटें आपस में टकराती हैं. लगातार हो रही भूवैज्ञानिक गतिविधियों की वजह से इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े भूकंप आए हैं.

कई बार महसूस किए गए झटके

भूकंप विशेषज्ञों ने मुख्य झटके के बाद कई बार झटके दर्ज किए, जिनमें से एक की तीव्रता लगभग 5 थी. अधिकारी इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं. आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें अलर्ट पर हैं, जबकि अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं.

Latest News

पाकिस्तान में वारदातः ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Pakistan crime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी...

More Articles Like This