China Landslide: चीन में तूफान ‘सॉडेल’ का कहर, जियांग्शी में भूस्खलन, एक की मौत, 11 लापता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Landslide: चीन में खराब मौसम के बीच जियांग्शी प्रांत के गाओपिंग कस्बे में आए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

यह आपदा ऐसे समय में आई है, जब चीन पहले ही खराब मौसम की मार झेल रहा है और तटीय इलाकों में सॉडेल तूफान के कारण मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.

सरकारी न्यूज चैनल सीसीटीवी के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद गाओपिंग में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और अधिकारी फंसे हुए लोगों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल, मलबे में दबे लोगों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है.

शुक्रवार को सॉडेल तूफान की वजह से आई बाढ़ ने फुजियान और ग्वांगडोंग के कई घरों और चाय बागान वाले इलाकों को पूरी तरह से जलमग्न कर दिया.

फुडिंग में अग्निशमन कर्मियों को कमर तक पानी में उतरकर बुजुर्ग लोगों को सुरक्षित निकालते देखा गया. वहीं, गांव में बाढ़ के तेज बहाव में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई.

खतरे को देखते हुए स्कूल और पर्यटन स्थल बंद

मूसलाधार बारिश की वजह से अचानक आने वाली बाढ़ और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए, प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों और पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है, साथ ही 24 नौका सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है. बचाव अभियान जारी है.

Latest News

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर आएगी तेजी? 2027 के लिए JP Morgan का बड़ा अनुमान

Gold Price Prediction: सोने की कीमतों में तेजी का दौर एक बार फिर चर्चा में है. साल 2026 की शुरुआत...

More Articles Like This