कोलंबिया: बस को निशाना बनाकर किया विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 38 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Explosion on bus in Colombia: दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के देश कोलंबिया में एक बस में अचानक विस्फोट हो गया. बताया गया है कि शनिवार को यहां दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में बस में सफर कर रहे लोगों को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया. इस हमले में जहां 13 लोगों की मौत हो गई. वहीं अब तक की जानकारी के अनुसार, 38 लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कोलंबिया के सेना प्रमुख ने इसे ”आतंकी हमला” बताया है. बता दें कि इस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हिंसा लगातार बढ़ रही है.

घायलों में पांच बच्चे भी शामिल

घटना को लेकर काउका क्षेत्र के गवर्नर ऑक्टावियो गुजमान ने बताया कि यह विस्फोट काजिबियो नगर पालिका में पैनअमेरिकन हाईवे पर बस के गुजरने के दौरान किया गया. काउका की स्वास्थ्य सचिव कैरोलिना कामार्गो ने बताया कि घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं. कोलंबिया सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह ”आतंकी कृत्य” है और इसके लिए ”इवान मोर्दिस्को” नामक कुख्यात अपराधी के गिरोह तथा जैमी मार्टिनेज गुट को जिम्मेदार ठहराया.

दरअसल, दोनों गुट अब भंग हो चुके कोलंबिया के रिवॉल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज के असंतुष्ट धड़े हैं, जो अब भी इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन गुटों ने 2016 में सरकार के साथ हुए शांति समझौते को नहीं माना था. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि कई आदिवासी लोगों सहित निर्दोष नागरिकों को मारने वाले लोग आतंकवादी, फासीवादी और मादक पदार्थ के तस्कर हैं. यह हाल के दिनों में सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाकर किए गए कई विस्फोटों की कड़ी में ताजा हमला है.

Latest News

नेपाल एयरलाइंस ने हटाया भारत विरोधी पोस्ट, लापरवाही के लिए मांगी माफी, जानें क्यों सोशल मीडिया पर मचा था हंगामा?

Nepal Airlines Map Controversy: नेपाल की सरकारी विमान सेवा नेपाल एयरलाइंस ने हंगामा होने के बाद अपना विवादित पोस्ट...

More Articles Like This