धुबरी में सांप्रदायिक तनाव: एक्शन में CM हिमंत, देखते ही उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam News: बीते रविवार को असम के धुबरी में मंदिर के बाहर मांस फेंके जाने के बाद सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया था. इस घटना को लेकर सोमवार को कस्बे में विरोध-प्रदर्शन किया गया. स्थिति इतनी बिगड़ी गई थी कि इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था.

अब इस मामले को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का तेवर तल्ख हो गया है. सीएम ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की. इसमें उन्होंने कहा कि धुबरी में एक सांप्रदायिक ग्रुप मंदिरों को क्षति पहुंचाने की नीयत से सक्रिय हो चुका है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में शूट एट साइट का आदेश दिया गया है.

‘खुद करूंगा मंदिर की पहरेदारी’

सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत ने धुबरी का दौरा किया और अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, ‘खुद मंदिर की पहरेदारी करूंगा.’

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This

Exit mobile version