Damoh: रजाई में लिपटा मिला महिला का जला हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Damoh: मध्य प्रदेश से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के समीप मजार के पास एक अज्ञात महिला जला हुआ शव रजाई में लिपटा मिला है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त में जुट गई.

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी
जानकारी के अनुसार, नरसिंहगढ़ चौकी के समीप मजार के पास लोगों ने रजाई में लिपता एक अज्ञात महिला जला हुआ शव देखा. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर एसपी सुनील तिवारी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम और थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर पहुंचे और नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी से जानकारी लेते हुए घटनास्थल का मुआयना किया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कर्मी ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है. शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है. मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष की बताई जा रही है. शव के पास रजाई मिली है और शव जला होने के साथ ही सड़ा-गला हुआ है. आशंका है कि महिला की हत्या कही और कर शव को यहां फेंक दिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version