पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पहला बयान, बोले- देंगे करारा जवाब

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. गुस्साएं लोगों द्वारा आतंकियों और उसके आका पाकिस्तान पर लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है. इस आतंकी में जहां 26 लोगों को मौत हो गई, वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मारे गए ज्यादातर लोग पर्यटक थे. वहीं, अब इस आतंकी हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पहला बयान सामने आ गया है. राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा.

सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी

दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमने कई निर्दोष लोगों ने जान गंवाई है. मैं मृतकों के परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं. आतंकवाद को लेकर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है. मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. इस आतंकी हमले के दोषियों के साथ ही इसके पर्दे के पीछे छिपे लोगों तक भी पहुंचा जाएगा. मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि करारा और स्पष्ट जवाब दिया जाएगा.” राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जल्द ही इसका रिजल्ट भी देखने को मिलेगा.

विशेष धर्म को बनाया गया निशाना: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से हमला कर विशेष धर्म को निशाना बनाया गया है. राजनाथ सिंह ने कहा, “हमले में, हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है. इस घोर अमानवीय कृत्य ने, हम सभी को गहरे शोक और दर्द में डुबो दिया है. सबसे पहले मैं, उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. इस दुखद समय में, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ.”

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version