Dehradun Accident: वाहनों की टक्कर में एक बच्चे सहित तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun Accident: देहरादून से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. इस दुर्घटना में एक बच्चे सहित तीन लोगों की जान चली गई. यह हादसा ईवाला-कुआंवाला के दाडेश्वर मंदिर के समीप हुआ, जहां तीन वाहनों की टक्कर हो गई. इसमें एक वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया है.

तीन वाहनों की आपस में हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ईवाला-कुआंवाला के दाडेश्वर मंदिर के पास तीन वाहनों के आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे में एक वाहन में सवार महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. छह घायलों 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This

Exit mobile version