Delhi: केजरीवाल को फिर नोटिस देने उनके घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, इन आरोपों की होगी जांच

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज भी सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची है. टीम भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के मामले में पहुंची है. इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम कल भी नोटिस देने के लिए केजरीवाल के घर पहुंची थी.

कल ही मुख्यमंत्री को नोटिस देने वाली थी दिल्ली पुलिस
कल दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री को ही नोटिस देने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री सामने नहीं आए और अधिकारी नोटिस लेने की जिद करने लगे. इसलिए दिल्ली पुलिस की टीम वापस आ लौट आई थी. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आज फिर सीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने पहुंची हैं. दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोटिस मुख्यमंत्री को ही दिया जाएगा.

आतिशी के घर भी कल पहुंची थी क्राइम ब्रांच की टीम
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार की शाम दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची थी. आतिशी के चंडीगढ़ में होने के कारण पुलिस उन्हें भी नोटिस नहीं दे पाई थी. शनिवार को फिर पुलिस नोटिस देने पहुंच सकती है. नोटिस में पुलिस ने दोनों से भाजपा पर लगाए गए आरोपों के साक्ष्य सहित अन्य जानकारी मांगी है. इसके साथ ही जांच में शामिल होने के लिए कहा है. केजरीवाल व आतिशी ने आरोप लगाया था कि उनके सात विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा ने 25-25 करोड़ रुपये का लालच दिया था.

जाने क्या था मामला
27 जनवरी को सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने उनके विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है और साथ ही पार्टी का टिकट देने का भी लालच दिया गया है.

एक्स पर केजरीवाल ने दी थी जानकारी
केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के सात एमएलए को संपर्क कर कहा है, “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे. उसके बाद एमएलए को तोड़ेंगे. 21 एमएलए से बात हो गई है औरों से भी बात कर रहे हैं. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे.

हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 एमएलए से संपर्क किया है, लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार, उन्होंने अभी तक सात एमएलए से ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया.

इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. पिछले नौ वर्षों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली. भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया. हमारे सभी एमएलए भी मजबूती से साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This