Delhi Crime: शराब तस्करों ने पुलिसकर्मी को मार डाला, हुए फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां शराब तस्करों ने एक पुलिस कांस्टेबल को कार से कुचलकर मार डाला. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. पुलिस मामले का जांच-पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने सिपाही को कार से कुचला
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार की देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने शराब तस्करों की गाड़ी को रुकने का इशारा किया. इस पर चालक ने टक्कर मारते हुए सिपाही को दस मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस तत्काल घायल सिपाही संदीप को पास के अस्पताल में ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version