Delhi: किशनगढ़ में फ्लैट में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, तीन झुलसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: बुधवार को तड़के देश की राजधानी दिल्ली में एक फ्लैट में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग झुलस गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना किशनगढ़ इलाके में हुई. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, किशनगढ़ के नंद लाल भवन में दो कमरों वाले फ्लैट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मौके पर दो दमकल गाड़ियां और 3 पीसीआर वैन पहुंची. सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

किशनगढ़ में आग लगने की घटना की जानकारी पुलिस को तड़के 3:27 बजे मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. दिल्ली के किशनगढ़ में नंदलाल भवन की चौथी मंजिल पर दो कमरों वाले फ्लैट नंबर डी-3 में आग लगी थी.

दो फायर टेंडर और तीन पीसीआर वैन मौके पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है. घरेलू सामान जल गए हैं. एक महिला सहित कुल चार घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया. एक को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी.

पूछताछ करने पर पता चला कि श्रीलक्ष्मी एस. मंडल का पांच सदस्यीय परिवार इस फ्लैट में किराए पर रह रहा है. शुरुआत में यह संदेह था कि एलपीजी सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लगी थी, लेकिन एलपीजी सिलिंडर सुरक्षित मिला है. आग लगने के कारणों का अभी तक पचा नहीं चल सका है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

जबलपुर: शहडोल के जंगल में मिला बाघ-बाघिन का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

जबलपुर: मध्यप्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां शहडोल जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मसिरा...

More Articles Like This

Exit mobile version