Delhi Fire: राजौरी गार्डन में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः सोमवार की दोपहर राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए लोग रेस्टोरेंट की छत पर चढ़ गए. सूचना पर दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई.

अज्ञात कारणों से लगी आग
जानकारी के अनुसार, आग की यह घटना राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जंगल जंबूर रेस्टोरेंट में घयी. यह रेस्टोरेंट इमारत की पहली मंजिल पर स्थित है. दोपहर दो बजकर 14 मिनट अज्ञात कारणों से आग लग गई.
आग लगतेही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए लोग पास की इमारतों की छतों पर कूद गए. सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

आग से कई दुकानों को पहुंचा नुकसान
अभी तक आग लगने के कारणों से पता नहीं चला है. आग लगने के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद लोग जान बचाने के लिए रेस्टरेंट की छत से आसपास की छतों पर कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान का वीडियो सामने आ रहा है. इसमें लोग एक-दूसरे की मदद करते नजर आ रहे हैं. आग के कारण आसपास के दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है.

दमकल अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को राजौरी गार्डन के एक रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी मिली थी. 60 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है. फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This

Exit mobile version