Delhi: जखीरा फ्लाईओवर के पास बे-पटरी हुई मालगाड़ी, मौके पर पहुंची टीम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्लीः दिल्ली से रेल हादसे की खबर आ रही है. यहां सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से पहले जखीरा फ्लाईओवर के पास एक मालगाड़ी बे-पटरी हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव अभियान में जुट गई.

बे-पटरी होकर पलट गए दस डिब्बे
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 11.52 बजे जखीरा फ्लाईओवर के पास मागलाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि मालगाड़ी पटरी से उतर गई है और 10 डिब्बे पलट गए हैं. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे. फिलहाल, इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

Latest News

LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, जानें दिल्ली से लखनऊ और पटना तक के ताजा रेट

LPG Price Today: हर महीने की तरह इस बार भी लोगों की नजर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों पर...

More Articles Like This

Exit mobile version