फिर शर्मसार हुई दिल्ली! कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आई नाबालिग से गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर आए थे आरोपी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Gang Rape: दिल्ली के कालकाजी इलाके में 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी और उसके साथ मौजूद नाबालिग दोस्त को डराया-धमकाया और फिर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

कालकाजी मंदिर गई थी नाबालिग

पुलिस के मुताबिक, सोमवार 21 सितंबर की शाम किशोरी अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी. दोनों ने करीब 7 बजे मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद लगभग 7:30 बजे पास के एक पार्क में चले गए. इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे. उनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है. आरोप है कि युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को धमकाया और इसके बाद किशोरी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया.

मुठभेड़ के बाद आसिफ नाम आरोपी गिरफ्तार Delhi Gang Rape

मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आसिफ नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर घटना में शामिल बाकी दो आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. घटना की सूचना मिलने के बाद रात करीब 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल की गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. मामले में POCSO एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है.

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

आरोपियों की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस पार्क के साथ-साथ आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. जांच टीम स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले पर NCW का बड़ा एक्शन, DGP से FIR के निर्देश; जानें पूरा मामला

Latest News

US में 90 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा पर बवाल, अमेरिकी यूट्यूबर के विवादित बयान से मचा हंगामा

Texas: अमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची प्रतिमा को लेकर राजनीतिक और धार्मिक विवाद खड़ा...

More Articles Like This

Exit mobile version