Cockroach Janta Party Protest: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा दिल्ली में प्रदर्शन के आह्वान के बाद आज देश की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे, राजधानी में प्रवेश करने वाले सभी बॉर्डर पॉइंट्स (सीमा प्रवेश बिंदुओं) और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती कर दी है. वहीं दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को प्रदर्शन की अनुमति दे दी है.
मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था. उन्होंने समर्थकों से 6 जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनसे मिलने का आग्रह भी किया था.
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू हो गया,
बड़ी संख्या में मौजूद है मीडियाकर्मी से लेकर पुलिस प्रशासन तक pic.twitter.com/IrwkcZJHVn
— Roshan (@RN0055_) June 6, 2026
सूत्रों की माने तो, पुलिस को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति से संबंधी कोई औपचारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया निगरानी और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपायों के तहत नई दिल्ली जिले और अन्य रणनीतिक स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की मुश्तैद किया गया है.
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले सीमावर्ती चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है. उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की टीम की तैनाती की गई है.
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के बाहर कई स्तरों पर अवरोधक लगाए गए हैं. साथ ही सीमा चौकियों और मध्य दिल्ली की तरफ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है. इन व्यवस्थाओं के तहत शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.
पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) विचित्र वीर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘फील्ड स्टाफ’ को आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और फील्ड इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए. किसी अप्रिय स्थिति की आशंका के तहत जिला पुलिस इकाइयों को पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैयार रखने और घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है.
Cockroaches अध्यक्ष अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी के, दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाले हैं, pic.twitter.com/eFS2l1Hba7
— Roshan (@RN0055_) June 6, 2026
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल स्थिति का आकलन करने और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर रहा है. पुलिस ने कहा कि जन सुरक्षा और यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है साथ ही दिल्ली में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है.