Delhi: भारत लाया गया सचिन बिश्नोई, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में है आरोपी

Must Read

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से भारत लेकर आ गई है. बताया गया है कि सचिन को अजरबैजान से लाने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अजरबैजान गई हुई थी.

जानकारी के अनुसार, सचिन बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग की थी और उसकी हत्या के कुछ दिन पहले फर्जी पासपोर्ट के जरिए वह भारत से भाग गया था. हाल ही में उसे अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था. अब उसे भारत लाया गया है, उम्मीद है कि पूछताछ में सचिन बिश्नोई कई बड़े खुलासे कर सकता है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This