देवरियाः झोपड़ी में लगी भीषण आग, जिंदा जले बाप-बेटी और भाई, महिला ही हालत नाजुक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deoria Fire: यूपी के देवरिया से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की देर रात एक झोपड़ी आग का गोला बन गई. इस हादसे में बाप-बेटी और भाई सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव निवासी लालचंद के बेटे जितेंद्र प्रसाद की झोपड़ी में आधी रात को अचानक आग लग गई. जितेंद्र, भाई बालकिशन, तीन साल की बेटी शनि और पत्नी लीला आग में घिर गए.

आग की जानकारी होने ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बाद आग बुझाने में जुट गए. मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया. आनन-फानन में झुलसे चारों लोगों को सीएचसी भटनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र (32 वर्ष), शनि (3 वर्ष) और बालकिशन बासफोर (56 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. वहीं लीला की हालत गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना के संबंध में सीओ मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आग किस वजह से लगी, इसकी जांच की जा रही है.

Latest News

‘सात महीने बाद युद्ध का क्या हुआ?’, ओबामा ने ईरान से युद्ध पर ट्रंप को घेरा, दावों पर भी उठाए सवाल

Washington: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों की सरगर्मी के बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में...

More Articles Like This

Exit mobile version