नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाहीः 21 लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Floods: पिछले कुछ दिनों के दौरान नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में फिर बाढ़ आ गई, कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क यातायात बाधित हुआ.

नेपाल में पिछले आई थी विनाशकारी बाढ़

नेपाल पिछले महीने आई विनाशकारी आकस्मिक बाढ़ से अभी उबर भी नहीं पाया है. इस बाढ़ में कम से कम 1,453 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 5,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. शनिवार की रात पाल्पा जिले की माथागढ़ी ग्रामीण नगरपालिका में भूस्खलन के कारण एक मकान मलबे में दब गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. रविवार सुबह उनके शव बरामद कर लिए गए.

अलग-अलग घटनाओं में पिछले चार दिनों के दौरान बाढ़, भूस्खलन, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 21 हो गई. देश में पिछले पांच दिनों के दौरान मानसून से जुड़ी 439 घटनाएं हुईं, जबकि सुरक्षा बलों ने बाढ़, भूस्खलन और जलभराव से प्रभावित 1,284 लोगों को बचा लिया.

Latest News

आज 10 ग्राम सोने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे? जानें 24, 22 और 18 कैरेट का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर हलचल देखने को मिल रही है. हफ्ते के पहले...

More Articles Like This