Dewas: आग के बाद पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मजदूरों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dewas Firecracker Factory Blast: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. यहां देवास जिले में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की घरों से दीवारें हिल गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुआ तेज धमाका

जानकारी के अनुसार, यह हादसा देवास के एबी रोड स्थित टोंककला क्षेत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुआ. विस्फोट के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे. अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके के बाद फैक्ट्री से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया.

काफी प्रयास के बाद आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची. करीब 8 से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. हादसे की सूचना मिलने पर उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन और उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्यों की जानकारी ली. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद तीन बड़े टीवी चैनल बंद, विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद सरकारी केबल नेटवर्क ‘अरासु केबल टीवी कॉर्पोरेशन’ ने अचानक तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version