Dhamtari: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, सर्चिग जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhamtari: छत्तीसगढ़ से मुठभेड़ की खबर आ रही है. यहां धमतरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ मे एक पुरुष नक्सली ढेर हो गया है. अभी भी इलाके में सर्चिंग जारी है. ये मुठभेड़ गरियाबंद सरहदी इलाके के दौड़पंडरीपानी में हुई है. यह जानकारी नक्सल ऑपरेशन की एसडीओपी नगरी आरके मिश्रा ने दी है.

धमतरी में महीने भर के अंदर पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता मिली है. डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है. बताया गया कि मुखबिर से नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसामुंडा के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी. इस सूचना पर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने धमतरी डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम को भैसामुंडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा.

नक्सलियों द्वारा जवानों को देखते ही फायरिंग शुरु कर दी गई. जिस पर जवाबी हमला करते हुए धमतरी की सीआरपीएफ और डीआरजीपी की टीम ने एक नक्सली को ढेर कर दिया. ढेर हुए नक्सली का नाम वशु बताया जा रहा है. वहीं एक नक्सली को गोली लगने की सूचना मिली है. बहरहाल डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This