Dombivli Boiler Blast: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 6 श्रमिक घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ठाणेः गुरुवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक रसायन फैक्ट्री में हादसा हो गया. तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया. बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 6 कर्मचारी घायल हो गए हैं. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर चार से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेज-2 स्थित एम्बर केमिकल कंपनी में हुआ. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसे एक किलोमीटर दूर तक सुना गया. उन्होंने बताया कि धमाके से आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं. वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए.

घायलों को पास के अस्पताल में कराया गया भर्ती
अधिकारी ने बताया कि घायल श्रमिकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ठाणे नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि विस्फोट दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ.
उन्होंने बताया कि विस्फोट से लगी आग आसपास की तीन अन्य फैक्ट्रियों में फैल गई, जिससे धुएं और आग का गहरा गुबार काफी दूर से देखा गया. फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This