Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी म्यांमार की धरती, भारत के इन राज्यों में भी झटके

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: मंगलवार की सुबह भूकंप के झटकों से म्यांमार की धरती कांप उठी. 4.7 तीव्रता का भूकंप आया. म्यांमार में आए इस भूकंप के झटके असम, मणिपुर और नागालैंड समेत भारत के कई पूर्वोत्तर राज्यों में महसूस किए गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप सुबह 6:10 बजे भारत-म्यांमार सीमा के पास आया. इसका केंद्र मणिपुर के उखरूल से सिर्फ 27 किमी दक्षिण-पूर्व में था. NCS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किमी की गहराई में था. इसकी सटीक निर्देशांक अक्षांश 24.73 N और देशांतर 94.63 E पर दर्ज किए गए.

इस भूकंप का केंद्र नागालैंड के वोखा से 155 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, दीमापुर से 159 किमी दक्षिण-पूर्व और मोकोकचुंग से 177 किमी दक्षिण में था. मिजोरम के न्गोपा से 171 किमी उत्तर-पूर्व और चम्फाई से 193 किमी उत्तर-पूर्व में होने की वजह से इसके झटके पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में लोगों में भय व्याप्त हो गया. हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं है. अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

Latest News

Israel Chunav: PM नेतन्याहू की पार्टी वोटिंग में लगाया गड़बड़ी का आरोप, किसी को नही मिला बहुमत

Israel Chunav: इजरायल के चुनाव नतीजों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन लीड करती हुई नजर आ रही है,...

More Articles Like This

Exit mobile version