Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी रुद्रप्रयाग की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rudraprayag Earthquake: शनिवार की सुबह भूकंप के झटकों से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की धरती कांप उठी. तेज झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया. तमाम लोग भयवश घरों से बाहर निकल गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई है.

भूकंप की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी. भूकंप के झटके सुबह 5:13:17 बजे महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था. इसकी गहराई धरती से लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई.

झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए. हालांकि, अभी तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

Latest News

गुजरात बना भारत का एक्सपोर्ट पावरहाउस, 110 अरब डॉलर के निर्यात के साथ देश में नंबर-1, नए सेक्टर्स से मिलेगी और रफ्तार

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 863 अरब डॉलर का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट किया, जिसमें 110 अरब डॉलर की हिस्सेदारी के साथ गुजरात देश का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट करने वाला राज्य बन गया. मजबूत औद्योगिक नीतियों, आधुनिक पोर्ट, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सेमीकंडक्टर जैसे नए सेक्टर्स में निवेश ने गुजरात को एक्सपोर्ट का नया पावरहाउस बना दिया है.

More Articles Like This

Exit mobile version