Ahmedabad Earthquakeःः भूकंप के झटकों से गुजरात की धरती कांप उठी. गुरुवार को तड़के अहमदाबाद जिले में 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया. यह जानकारी भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने दी. गांधीनगर स्थित संस्थान ने बताया कि भूकंप सुबह चार बजकर 39 मिनट पर आया और इसका केंद्र अहमदाबाद से 29 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था.
संस्थान के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 20 किलोमीटर गहराई में था. कम तीव्रता के कारण इस भूकंप का कोई खास असर नहीं पड़ा. जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि जानमाल के किसी नुकसान की सूचना मिली है.
गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, राज्य भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में आता है और पिछले 200 वर्ष में गुजरात में नौ बड़े भूकंप आए हैं. प्राधिकरण के मुताबिक, 2001 में कच्छ में आए भूकंप में 20,000 लोगों की मौत हुई थी और 1.66 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे.

