Earthquake In Afghanistan: भूकंप के झटकों से कांपी अफगानिस्तान की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake In Afghanistan: सोमवार की सुबह भूकंप के झटकों से भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान की धरता कांप उठी. सुबह-सुबह भूकंप से धरती हिलने से लोगों में हड़कंप मच गया. तमाम लोग भयवश घरों से बाहर निकल गए. सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है.

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है. ये भूकंप सुबह-सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया. इस भूकंप का केंद्र धरती से 130 किलोमीटर की गहराई पर था. अभी तक इस भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई खबर सामने आई नहीं है.

यहां भी हिली धरती

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोल़ॉजी ने बताया है कि सोमवार को तड़के 2 बजकर 50 मिनट पर भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई है. भूकंप का केंद्र धरती से 89 किलोमीटर की गहराई में था.

Latest News

‘यमन सीमा से दूर रहें, सऊदी अरब यात्रा पर भी पुनर्विचार करें अमेरिकी नागरिक’, US ने जारी की एडवाइजरी

Washington: अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को सऊदी अरब के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी को लेवल-3 यानी ‘यात्रा पर...

More Articles Like This

Exit mobile version