Earthquake In Delhi: दिल्ली के करीब भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जानें कहां था केंद्र

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake In Delhi: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली से थोड़ी ही दूर रेवाड़ी में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटकें महसूस होते ही तमाम लोग शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल गए. भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी में 5 किमी की गहराई में था. सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए. वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई है.

जाने क्यों आते हैं भूकंप?

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं. हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है. इसी वजह से धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं. इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है. भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है.

Latest News

ईरानी विदेश मंत्री अराघची पहुंचे इस्लामाबाद, बोले-अब नहीं होगी US संग सीधी बातचीत, पाकिस्तान करेगा मध्यस्थता

Islamabad: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की प्रस्तावित वार्ता को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है....

More Articles Like This

Exit mobile version