Earthquake in Japan: भूकंप के तेज झटकों से कांपी जापान की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Japan: एक बार फिर भूकंप के झटकों से जापान की धरती कांप उठी. सोमवार तड़के उत्तरी जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, यह भूकंप होक्काइडो के छोटे से शहर साराबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम में 81 किलोमीटर की गहराई पर आया.

भयवश घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के तेज झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया. कई स्थानों भयवश लोग घरों से बाहर निकल गए. हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है. जापान मौसम एजेंसी ने इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप सोमवार तड़के करीब 5:24 बजे (जापान समय) आया. प्रभावित क्षेत्रों में झटके इतने तेज थे कि लोगों को खड़े रहने में कठिनाई हुई और कुछ जगहों पर सामान गिरने की घटनाएं सामने आईं.

जापान में पिछले सोमवार को भी आया था भूकंप

विशेषज्ञों का कहना है कि जापान भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है. इसलिए यहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं. पिछले सोमवार को उत्तरी जापान के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके बाद कुछ समय के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था. तटीय इलाकों के लिए एक बड़े भूकंप (मेगाक्वेक) के थोड़े ज्यादा जोखिम की चेतावनी दी गई थी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 04 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This