Earthquake: उत्तराखंड में दो जगह भूकंप से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: भूकंप के झटकों से उत्तराखंड की धरती हिल उठी. उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में रविवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ. दोनों स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है.

उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित कई क्षेत्रों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया. भूकंप के झटके महसूस होते ही भयवश लोग घर से बाहर निकल गए. उन्होंने अपने आसपास के लोगों को फोन कर भूकंप के बारे में पूछा. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, यह झटका देर रात करीब 1:21 बजे आया.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी तीव्रता 4.2 बताई है. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में था. इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई. केंद्र बडकोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी के आसपास बताया जा रहा है.

टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह सोमवार तड़के आया और इसकी तीव्रता 2.0 थी. यह बहुत हल्का भूकंप था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही. जिले में इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

Latest News

जनता दर्शन: CM ने सुनी लोगों की फरियाद, कहा- घबराए नहीं, आपकी समस्या का होगा समाधान

Janta Darshan In Gorakhpu: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम गोरखपुर पहुंचे. गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के...

More Articles Like This