ED Raid: कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर के आवास सहित तीन स्थानों पर ED की रेड

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raid: कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के फ्लैट पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम छापेमारी कर रही है. उनका फ्लैट बल्लीगंज में फर्न रोड पर है. इसके साथ ही ईडी की टीम सन एंटरप्राइज के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय कामदार के बेहाला स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है.

ईडी की टीम ने आज सुबह 6.30 बजे शांतनु सिन्हा बिस्वास और जॉय कामदार के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची. शांतनु सिन्हा बिस्वास लंबे समय तक कालीघाट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज थे. रविवार की सुबह ED अधिकारियों के उनके घर पहुंचने के बाद पूछताछ शुरू हुई. इससे पहले इस पुलिस अधिकारी को कोयला घोटाले में दिल्ली बुलाया गया था.

ईडी ने अब तक तीन परिसरों पर छापेमारी की है. इसमें दो शांतनु सिन्हा बिस्वास के और एक जॉय कामदार के आवास पर की गई है.ये पूरा मामला PMLA केस से जुड़ा हुआ है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This