कोलाघाट में CM सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Suvendu Adhikari: मंगलवार की दोपहर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. यह लैंडिंग कोलाघाट में हुई. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मौसम खराब होने की वजह से पायलट ने एहतियाती कदम उठाते हुए हेलिकॉप्टर को कोलाघाट में सुरक्षित उतार लिया.

इस घटना के बाद इलाके में मच गई हलचल

इस घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में हलचल बढ़ गई. बताया जा रहा है कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर की उड़ान जारी रखना सुरक्षित नहीं था. इसी को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया गया.

किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं

फिलहाल, हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग की सूचना है. किसी तरह के नुकसान या अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई है. मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की यात्रा को लेकर फैसला लिया जाएगा.

केशपुर जा रहे थे सीएम

सूत्रों की माने तो, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पश्चिम मिदनापुर के केशपुर जा रहे थे. वे कोलकाता से हेलीकॉप्टर से केशपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे अचानक उनके हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई. उस समय वे कोलाघाट में थे. हेलीकॉप्टर को वहां आपात स्थिति में उतारा गया.

Latest News

हॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका: दिग्गज अभिनेता जॉन सायफर का निधन, पुलिस प्रमुख की भूमिका से मिली पहचान

Washington: हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी-रंगमंच की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज...

More Articles Like This