समस्तीपुर में मुठभेड़ः STF ने सवा लाख के इनामी लल्लन सिंह का काम किया तमाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saharanpur Encounter: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. रविवार की देर रात समस्तीपुर में पुलिस और खुंखार अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने समस्तीपुर जिले का रहने वाले इनामी अपराधी को ढेर कर दिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की काईर्रवाई में जुट गई.

घेराबंदी करने पर पुलिस पर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात एसटीएफ एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान टीम को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली. घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में लल्लन सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जबकि, उसका एक साथी  अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरसावा लाई. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुठभेड़ में मारा गया. ललन सिंह उर्फ लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह लंबे समय से कई संगीन मामलों में वांछित था. उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. लल्लन मूल रूप से समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था.

ललन पर था सात हत्या का आरोप

ललन सिंह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई संगठित अपराधों में शामिल था. उस पर सात लोगों की हत्या, बैंक डकैती, कैश-वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने जैसे गंभीर आरोप थे. मृतकों में दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे. ललन पर 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्तौल लूटने का आरोप था. उसके पास से दो हथियार बरामद किए गए. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This