शामली में मुठभेड़ः एक लाख का इनामी फुरकान ढेर, हथियार बरामद, दर्ज थे कई आपराधिक मामले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shamli Encounter: यूपी के शामली जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ में कैराना निवासी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान ढेर कर दिया. फुरकान कुख्यात मुकीम काला गिरोह का सक्रिय सदस्य था और कैराना पलायन प्रकरण का मुख्य आरोपी माना जाता था. उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर, रंगदारी सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे.

घेराबंदी करने पर पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, बुधवार की दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फुरकान झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना के जंगल में छिपा हुआ है. इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी. पुलिस को देखते ही फुरकान ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में गोली लगने से फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस तत्काल उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था फुरकान

फुरकान लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. वह कैराना क्षेत्र में अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात था. विशेष रूप से, कैराना से हुए पलायन के मामले में उसका नाम प्रमुखता से सामने आया था. इसके अलावा, वह मुकीम काला जैसे खूंखार गैंगस्टर के गिरोह से जुड़ा था, जिसकी वजह से उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और भी गंभीर हो जाती है.

20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे

पुलिस के मुताबिक, फुरकान के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी वसूलना और गैंगस्टर एक्ट के तहत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बना रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में सफल रहा था. मुकीम काला गैंग के सदस्य शामली के साथ ही मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में भी सक्रिय हैं. मारे गए फुरकान के पास से हथियार बरामद हुआ है.

Latest News

आज़ाद भारत में नहीं स्वीकार हैं ग़ुलामी के प्रतीक चिह्न: डॉ. दिनेश शर्मा

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा  कि आजाद भारत में गुलामी के...

More Articles Like This

Exit mobile version