नाइट क्लब के बाहर धमाका मामलाः गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandigarh Blast: सोमवार रात करीब सवा तीन बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित दो क्लबों के पास दो जोरदार धमाके हुए. इस धमाके से पूरा इलाका दहल गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी.

वहीं, मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इस बम ब्लॉस्ट की जिम्मेदारी ली है. फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड कर लिखा है कि चंडीगढ़ में हुए बम ब्लॉस्ट हमने करवाया है. इसके बाद अब जांच टीमें इस घटना को फिरौती मांगने के अलावा आतंकी गतिविधियों से भी जोड़कर देख रही है.

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा और सेवले क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट कर मौके से फरार हो गए. धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए. पुलिस सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट व अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है.

पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जूट की रस्सी से बनाए गए बम फेंककर हमला किया गया था.

मौके पर मिले जूट की रस्सी के टुकड़े
चंडीगढ़ पुलिस ने इस बम ब्लास्ट मामले की जानकारी अधिकारिक तौर पर जारी कर कहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर 26 के एससीओ नंबर 23 के पास तेज आवाज की सूचना मिली.
मौके पर पीसीआर पहुंची. पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटनास्थल से जूट की टूटी हुई रस्सी के टुकड़े बरामद किए. मौके पर सीएफएसएल टीम को बुलाया गया. आगे की जांच जारी है.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This