Explosion In Turkey: तुर्किये की हथियार फैक्‍ट्री में ब्लास्ट, 12 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्तांबुलः तुर्किये से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मंगलवार की सुबह उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में एक हथियार कारखाने में जबरदस्त विस्फोट हो गया. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.

सरकारी अनादोलु एजेंसी के मुताबिक, यह विस्फोट बालिकेसिर प्रांत में स्थित कारखाने के कैप्सूल उत्पादन केंद्र (capsule production facility) में हुआ.

बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने कहा कि विस्फोट से कैप्सूल उत्पादन भवन ध्वस्त हो गया और आसपास की इमारतों को मामूली क्षति हुई. घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी.

Latest News

Iran-US Talks: ओमान वार्ता के बाद ट्रंप की धमकी ‘परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं तो होंगे गंभीर परिणाम’

Iran-US Talks: बिना किसी नतीजे के ओमान की राजधानी मस्कट में अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते पर पहले दौर की बातचीत...

More Articles Like This

Exit mobile version