Fatehabad: सड़क हादसे में BSF जवान और उसकी दादी की मौत, लिफ्ट लेने वाला गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehabad: हरियाणा से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. सोमवार की दोपहर फतेहाबाद के गांव भूथनकलां और झलनिया के बीच एक कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार चला रहे बीएसएफ के जवान और उसकी दादी की मौत हो गई, लिफ्ट लेकर गाड़ी में सवार हुए एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

अस्पताल में दाखिल चाची को खाना देने जा रहा था जवान
जानकारी के अनुसार, भूथन कलां निवासी सोनू (31 वर्ष) बीएसएफ में तैनात था और उसकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के उरी में थी. 18 मई को छुट्टी लेकर वह गांव आया हुआ था. सोमवार की दोपहर वह कार में सवार होकर अपनी दादी के साथ फतेहाबाद के अस्पताल में दाखिल चाची को खाना देने आ रहा था. इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रामचंद्र ने भी कार में लिफ्ट ले ली.

अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार
बताया जा रहा है कि जैसे ही वे गांव झलनिया के पास पहुंचे, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी.

कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. तीनों घायलों को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने बीएसएफ जवान और उसकी दादी को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामचंद्र को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया. सदर थाना पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

27 April 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 April 2026 Ka Panchang: 27 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़...

More Articles Like This