Fatehabad: तेज धमाके के साथ फटा मोबिल से भरा कैन, मिस्त्री झुलसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehabad: फतेहाबाद हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां बीघड़ चौक के पास स्थित एक दुकान में सोमवार दोपहर मोबिल से भरा हुआ कैन धमाके के साथ फट गया. इस दुर्घटना में दुकान में बैठा मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया. तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए.

धमाके से टूट गए आसपास के दुकानों के शीशे
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर बंटी बैठा था. सर्दी से राहत के लिए आग जलाकर रखी गई थी. आग के नजदीक में मोबिल से भरा हुआ कैन रखा था. बताया जा रहा है कि आग की चिंगारी जाने से कैन धमाके के साथ फट गया, जिससे मिस्त्री बंटी गंभीर रूप से झुलस गया. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल झुलसे व्यक्ति को नागरिक अस्पताल पहुंचाया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के दुकानों के शीशे टूट गए.

Latest News

पाकिस्तान में वारदातः ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Pakistan crime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी...

More Articles Like This

Exit mobile version