Fatehpur: अवैध संबंध के शक में पति बना हत्यारा, पत्नी की सब्बर से की हत्या

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehpur: फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर गांव में रविवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई. अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की सब्बर से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, किराए के मकान में रहने वाले दंपत्ति के बीच अवैध संबंधों को लेकर विवाद भड़क उठा. गुस्से में पति अजय सिंह ने घर में रखी सब्बर उठाकर पत्नी सिखा सिंह (32) के सिर पर जोरदार वार कर दिया. चोट इतनी गंभीर थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

राधानगर थाने पहुंचकर आरोपी ने किया सरेंडर

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी अजय सिंह भागा नहीं, बल्कि सीधे राधानगर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस के सामने उसने पूरी घटना बताई और कहा कि अवैध संबंधों के शक को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे. आरोपी पति अजय सिंह,जो कि पंकज जनरल स्टोर में करता था काम उनके दो बच्चे है- अनुज सिंह (12 वर्ष), युवराज सिंह (7 वर्ष) दंपत्ति किराए के मकान में रह रहा था, मृतका की मां सरला ने बताया कि बीते दिन ही बेटी को वह उसके ससुराल छोड़कर आई थीं। आरोप लगाया कि ससुराल वाले लगातार बेटी को पैसों के लिए परेशान और प्रताड़ित करते थे.

हत्या में इस्तेमाल सब्बर को बरामद

दुर्गेश दीप, सीओ जाफरगंज ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. हत्या में इस्तेमाल सब्बर को बरामद कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध थे जिससे तंग आकर उसने आज सुबह शबरी मारकर उसकी हत्या कर दी है और फिर स्वयं उठाने आकर खुद को हिरासत में दे दिया है.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This