Firing In Delhi: दिल्ली के द्वारका में फायरिंग, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, पुलिसकर्मी पर लगा आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Firing In Delhi: दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां द्वारका इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक जवान ने खुलेआम फायरिंग कर दी. फायरिंग की इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी फरार है. दिल्ली पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हैं.

बाइक पर सवार जिन दो लोगों को गोली लगी है, उनकी पहचान पांडव कुमार और किशन के रूप में हुई है. दोनों को नजदीक के जाफरपुर कल स्थित राव तुलाराम हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांडव को मृत घोषित कर दिया. इनके सीने में गोली लगी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया.

घायल रूपेश को बेहतर इलाज के लिए हरी नगर के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भेज दिया गया है. रुपेश को गोली पेट में लगी थी है. मृतक और घायल युवकों के परिवार वाले बिंदापुर इलाके में रहते हैं. दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए गए हैं. जाफरपुर कला थाना की पुलिस आरोपी हेड कांस्टेबल की तलाश कर रही है।

पुलिस फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के जवान ने आखिर इस तरह से खुलआम फायरिंग की वारदात को क्यों अंजाम दिया और मजदूरों को अपनी गोली का निशाना क्यों बनाया. पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही हैं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी सिपाही को किसी तरह की कोई मानसिक परेशानी तो नहीं है.

Latest News

खटाई में US-ईरान वार्ता! ट्रंप ने अपने दूतों को रोका, इस्लामाबाद से बेरंग लौटे विदेश मंत्री अराघची

New Delhi: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दोबारा शुरू होने वाली शांति वार्ता एक...

More Articles Like This

Exit mobile version