Firozabad Crime: मां की जिंदगी गटक गया शराबी बेटा, पुलिस कर रही तलाश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Firazabad Crime: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी हमारे संज्ञान में आती है, जिसके बारे में हम सोचने को विवश हो जाते है. कुछ इसी तरह की घटना यूपी के फिरोजाबाद से आ रही है. यहां शराब के नशे में एक बेटा हैवान बन गया. उसके सिर इस कदर शराब चढ़ी हुई थी कि वह बेरहम बन गया और लाठी-डंडा से पीटकर जन्म देने वाली अपनी मां की जिंदगी को ही गटक गया. इतना ही नहीं, पिता पर भी वार कर लहुलूहान कर दिया. वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

चीखती-तिल्लाती रही मां, बेटे को नहीं आई तरस
दिल के झंकझोर देने वाली यह वारदात फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में हुई है. बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले अजय पाल का पुत्र राकेश शराब का आदी है. रोज की तरह आज सुबह वो नशे की हालत में घर पहुंचा. इस दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी मां सुशीला देवी से कहासुनी होने लगी. इसी बीच राकेश ने लाठी-डंडे से मां पर हमला बोल दिया. मां खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन हैवान बने बेटे को उस पर तरस नहीं आई.

पीट-पीटकर कर ले ली मां की जान, हुआ फरार
हैवान बेटे ने पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी. इस दौरान बचाने आए पिता अजय पाल पर भी हमला बोलते हुए लहूलुहान कर दिया. घर में शोर-शराबा सुन पास-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र होने लगे. इसी बीच आरोपी बेटा वहां से फरार हो गया.

पुलिस ने परिजनों से ली घटना की जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी टूंडला ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version