फिरोजाबाद में हैवानियत की हद पार, एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मासूम को पटक-पटक कर मार डाला

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Firozabad Crime: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एकतरफा प्यार में पागल युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने का ऐसा खौफनाक बदला लिया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. आरोपी ने महिला से रंजिश निकालने के लिए उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे को निशाना बनाया और टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बच्चे को जमीन पर पटकता हुआ दिखाई दे रहा है. इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जिले के थाना अरांव क्षेत्र के बामई गांव की रहने वाली पिंकी अपनी बेटी रति और डेढ़ साल के नाती आरव के साथ यादव कॉलोनी में रह रही अपनी सहेली पुष्पलता पाठक का हालचाल लेने आई थीं. रति की शादी करीब तीन वर्ष पहले बदायूं निवासी सुनीत से हुई थी. पति से विवाद चलने के कारण वह इन दिनों अपनी मां के साथ रह रही थी.

लंबे समय से बना रहा था शादी का दबाव

बताया जा रहा है कि सुनीत की बुआ का बेटा विराज उर्फ जितेंद्र पाठक लंबे समय से रति पर शादी करने का दबाव बना रहा था. आरोपी रति से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था. हालांकि रति ने उसका प्रस्ताव यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है. रति द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगा. परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

टॉफी दिलाने के बहाने ले गया मासूम

शनिवार को विराज उर्फ जितेंद्र पाठक भी पुष्पलता के घर पहुंचा था. परिजनों के अनुसार, आरोपी डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया. कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद आरोपी ने मासूम बच्चे को कई बार जमीन पर पटक दिया. गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्चे के शव को घर के बाहर फेंककर फरार हो गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

जांच के दौरान पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली, जिसमें पूरी घटना कैद बताई जा रही है. फुटेज में आरोपी बच्चे को अपने साथ ले जाते और फिर उसके साथ क्रूरता करते हुए दिखाई दे रहा है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी.

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को भूढ़ा भरथरा मोड़ के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर एकतरफा प्रेम और जुनून की खतरनाक मानसिकता को उजागर कर दिया है. मासूम आरव की मौत से परिवार गहरे सदमे में है, जबकि पूरे क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है.

यह भी पढ़े: पिछले साल हुई थी शादी, 2 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया, गाजीपुर के कटरा गैंग ने उजाड़ा विनीत राय…

Latest News

01 June 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 जून 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष है. इस दिन अधिक ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा, साध्य योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग रहेगा. साथ ही गुरु कर्क राशि में गोचर करेंगे. जानिए आज का संपूर्ण पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version