इजरायल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट को बम की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Flight Bomb Threat: एयरलाइंस की फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इजरायल के तेल अवीव से ऑस्ट्रिया के वियना जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट (OS82) में बम की धमकी मिली है, जिसके बाद बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद विमान को बुल्गारियाई वायुसेना के मिग-29 लड़ाकू विमान के संरक्षण में सोफिया हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैडिंग कराई गई. विमान में सवार सभी 51 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अधिकारियों ने सुरक्षा जांच के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है.

बुल्गारिया के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, तेल अवीव से वियना जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की उड़ान OS82 रोमानिया की सीमा के पास थी, तभी चालक दल को बम की धमकी मिली. इसके बाद उन्होंने बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में विमान उतारने का निर्णय लिया.

बुल्गारिया के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, तेल अवीव से वियना जा रही एक एयरबस A320 उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जैसे ही बम की सूचना मिली, तत्काल वायुसेना का फाइटर जेट मिग-29 पहुंच गया और प्लेन को सुरक्षित सोफिया हवाई अड्डे तक पहुंचाया.

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, विमान की जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को जल्द से जल्द दूसरी उड़ानों में बुक कर दिया जाएगा. संबंधित अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटअवेयर के मुचाबिक, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की उड़ान OS82 रविवार शाम स्थानीय समयानुसार 6:46 बजे (15:46 GMT) तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से रवाना हुई थी. लगभग तीन घंटे के सफर के बाद रात 9:43 बजे (18:43 GMT) इसे सोफिया के वासिल लेव्स्की हवाई अड्डे पर उतरा गया.’

फ्लाइटराडार24′ (Flightradar24) के डेटा के अनुसार, विमान रात करीब 9:10 बजे (18:10 GMT) रोमानियाई हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ था, जिसके तुरंत बाद उसने दक्षिण की तरफ मुड़कर वापस बुल्गारिया की ओर रुख किया.

वहीं, फ्लाइट ट्रैकिंग साइट एडीएस-बी एक्सचेंज की जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान विमान से ‘स्क्वाक कोड 7700’ का सिग्नल भेजा जा रहा था, यह सिग्नल आपातकालीन स्थिति का अंतर्राष्ट्रीय संकेत था.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This