बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख कतर में अरेस्ट, करोड़ों के भ्रष्टाचार का खुलासा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Former Air Force chief arrested: कतर में बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर अपने देश में भ्रष्टाचार के आरोप है. बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (ACC) के मुताबिक, रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 3.28 करोड़ बांग्लादेशी टका की संपत्ति कथित तौर पर अर्जित की. इसके अलावा उन्होंने अपने 6 बैंक खातों के जरिए 27.63 करोड़ बांग्लादेशी टका का संदिग्ध लेन-देन भी किया.

रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल पर बड़ी कार्रवाई

एसीसी के उपनिदेशक मोहम्मद अख्तरुल इस्लाम ने कहा कि हन्नान को 15 अक्टूबर को कतर के अधिकारियों ने अरेस्ट किया था. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था को इंटरपोल से ईमेल के जरिए उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना मिली. उन्होंने कहा, ”हमें इंटरपोल से सूचना मिली है कि कतर की कानून प्रवर्तन एजेंसी ने 15 अक्टूबर को उन्हें वहां हिरासत में लिया था.” जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आयोग ने पिछले साल जुलाई में भ्रष्टाचार निरोधक आयोग अधिनियम, धनशोधन रोकथाम अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप दायर करने की मंजूरी दी थी.

पत्नी भी आरोपी

इस मामले में हन्नान की पत्नी भी आरोपी हैं. आरोप है कि उन्होंने अपने पति की मदद से अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक 1.91 करोड़ बांग्लादेशी टका की संपत्ति अर्जित की. ACC ने उनके नाम पर 32 बैंक खातों के जरिए 1.18 करोड़ बांग्लादेशी टका के संदिग्ध लेन-देन का भी पता लगाया.

जांचकर्ताओं ने हन्नान की कथित विदेशी संपत्ति का पता कनाडा और दुबई तक लगाया है. इसके अलावा तीन अलग-अलग देशों में उनके बच्चों के नाम पर रजिस्टर्ड संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है. मार्च में एसीसी की दो अलग-अलग अर्जियों पर कार्रवाई करते हुए ढाका की एक अदालत ने जांच के तहत हन्नान और उनकी पत्नी के आयकर रिकॉर्ड जब्त करने का आदेश दिया था. एसीसी द्वारा आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाए जाने के बाद एक अदालत ने वायुसेना के पूर्व प्रमुख के दो अपार्टमेंट कुर्क करने और उनके बैंक खातों पर रोक लगाने का भी आदेश दिया था.

11 जून को रिटायर हुए थे

1984 में हन्नान जनरल ड्यूटी पायलट के रूप में बांग्लादेश वायुसेना में शामिल हुए थे. उन्होंने 12 जून 2021 को 16वें वायुसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला और 11 जून 2024 को रिटायर हुए थे.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This