जर्मनी: युवक ने जानबूझकर लोगों पर चढ़ाई तेज रफ्तार BMW कार, पांच लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Germany Car Attack: जर्मनी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सोमवार की देर रात उत्तरी जर्मनी में एक एक सनकी युवक ने जानबूझकर कार से कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि न्यूस्टैड एम रूबेनबर्गे में एक BMW कार को आरोपी ने जानबूझकर लोगों के एक समूह पर चढ़ा दिया. इस घटना में चार से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को मामूली चोट आई है, वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

मौके से फरार हुए संदिग्ध

पुलिस की एक टीम पास में ही रूटीन ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी, टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया. पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान अधिकारियों ने गाड़ी पर गोलियां भी चलाईं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में शामिल लोग एक-दूसरे को जानते थे. पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है.

Latest News

NZ A vs IND A Highlights: खराब रोशनी के कारण इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला मैच ड्रॉ

New Delhi: इंडिया ए पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच नहीं जीत पाई. खराब रोशनी के कारण अंतिम का खेल पूरा...

More Articles Like This

Exit mobile version