Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद में मकान में लगी आग, जिंदा जले दंपती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबादः यूपी के गाजियाबाद से दुखद खबर आ रही है. यहां एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई. आग की इस घटना में पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन, पुलिस अधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
बताया जा रहा है कि यूपी के गाजियाबाद जिले में टीला मोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर में एक मकान आग लग गई थी. आग की इस घटना में दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी, फॉरेंसिक टीम, एसीपी साहिबाबाद सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए.अधिकारी घटना की जांच-पड़ताल में जुट गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मकान में आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है.

Latest News

IPL काउंसिल के दो सदस्यों के चुनाव का नोटिस जारी, अरुण धूमल बने रहेंगे चेयरमैन, निर्विरोध चुना जाना तय

New Delhi: BCCI ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version