गाजियाबाद: राकेश टिकैत कोर्ट में हुए पेश, दर्ज कराया बयान, जाने क्या है मामला

नई दिल्लीः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप और फोन पर अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कौशांबी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले में मंगलवार को सीजीएम कोर्ट में राकेश टिकैत ने अपना बयान दर्ज कराया. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख लगाई है.

राकेश टिकैत को मिली थी जान से मारने की धमकी
मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले जीवंत के खिलाफ कौशांबी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया गया कि 4 अप्रैल 2021 से लेकर 26 मई 2021 तक एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

पुलिस ने की मामले की जांच
कौशांबी पुलिस ने दिए गए मोबाइल नंबर की जांच की. जांच में पता चला कि मोबाइल नंबर जितेंद्र नाम के व्यक्ति का है, जिसके बाद पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी. मंगलवार को इस मामले में गवाही देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सीजेएम की अदालत में उपस्थित हुए और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया. अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 25 अगस्त की तारीख लगाई है.

Latest News

18 May 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 May 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य,...

More Articles Like This

Exit mobile version