Goaः दो झुग्गियों में घुसी बेकाबू बस, चार मजदूरों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पणजीः दक्षिण गोवा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां एक बेकाबू बस दो झुग्गियों में घुस गई. बस की जद में आने से जहां चार मजदूरों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. बस चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई.

पुलिस ने बताया
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह साढ़े 11 बजे हुई. सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर झुग्गियों में सो रहे थे. इसी दौरान एक बेकाबू बस दो झुग्गियों में घुस गई. हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

नशे में था बस चालक
आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. चालक का मडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें पता चला कि वह शराब पीकर बस चला रहा था. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version