गोरखपुरः गोली मारकर डिलीवरी ब्वॉय की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोरखपुरः यूपी के गोरखपुर से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां गोली मारकर एक डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर दी गई है. उसका शव गुरुवार की सुबह सहजनवां के कोमा बाग (भैंसला) के पास खून से लथपथ शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

बदमाशों ने युवक के सिर में मारी गोली
जानकारी के अनुसार, कोमा बाग (भैंसला) के लोग आज सुबह शौच के लिए गए तो देखा कि बिना नंबर की खड़ी एक बाइक देखी. पास में करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा था. इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. युवक के सिर में गोली मारी गई थी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी. कुछ ही देर में सीओ गीडा प्रशाली गंगवार और एसओ विशाल उपाध्याय मौके पर पहुंचे. मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान सीहापार निवासी धीरेंद्र दुबे उर्फ विशाल (32 वर्ष) के रूप में हुई, जो जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय था.

बाइक से घर से निकला था विशाल
फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी उत्तरी ने छानबीन की तो पता चला कि युवक के सिर में गोली मारी गई है, जो पार हो गई है. सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पुलिस को बताया कि विशाल बुधवार की शाम को चार बजे घर से बिना बताए बाइक से निकला था. दो माह पहले कसरवल में कुछ लोगों के साथ मारपीट हुई थी. भाइयों में छोटे विशाल के पिता खेती कार्य करते हैं.

एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया
इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. बहोत जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version