Gorakhpur: शराब पीने के दौरान विवाद, चली गोली, युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur: गोरखपुर से सनसनीखेज खबर आ रही है. गुरुवार की देर रात राजघाट थाना इलाके के अमरुदमंडी (अमरूतानी) में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

भिलौरा गांव का रहने वाला था शशांक
बताया जा रहा है कि मृतक शशांक नौसढ़ के पास भिलौरा गांव का रहने वाला था. गांव वालों की माने तो शशांक और गांव का ही एक लड़का साथ में गांव से देर शाम बाहर निकले थे. बताया जा रहा है कि अमरुतानी में दोस्तों के साथ सब बैठकर शराब पिए. किसी बात पर विवाद के दौरान गोली चल गई और शशांक की मौके पर मौत हो गई.

मृतक के परिवार वालों ने बताया
मृतक के परिवार वालों ने बताया कि साथ वाले लड़के की मां ने फोन कर सूचना दी कि कहीं गोली चल गई है, दिखवा लीजिए. परिजनों के साथ ही गांव वाला युवक भी शशांक की तलाश कर रहा था. करीब रात डेढ़ बजे उसका मिला. परिजन स्कूटी से लेकर शशांक को जिला अस्पताल पहुंचे. वहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टिकी. उधर, शशांक शव मिलने के बाद से शशांक के साथ गया युवक और उसके परिजन लापता हैं. परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

सीओ ने कहा, जल्द होगा घटना का पर्दाफाश
घटना की सूचना पर सुबह चार बजे सीओ गौरव त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे. परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सीओ ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

Pulse Price Hike: बजट बिगाड़ रही महंगाई! 11,800 पहुंची अरहर तो 9,000 हुई उड़द, जानें आपके शहर में कितने की मिलेगी दाल

देशभर में दालों की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. अरहर, मूंग, उड़द, मसूर और चना दाल के नए भाव ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

More Articles Like This

Exit mobile version